प्रिंसिपल द्वारा सैक्सुअल हरासमेंट से प्रताड़ित नाबालिग छात्रा ने स्कूल के स्टडी रूम में कई आत्महत्या* *प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर, पुलिस जांच में जुटी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*प्रिंसिपल द्वारा सैक्सुअल हरासमेंट से प्रताड़ित नाबालिग छात्रा ने स्कूल के स्टडी रूम में कई आत्महत्या*
*प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर, पुलिस जांच में जुटी*

जशपुर जिले के थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टडी रूम में एक नाबालिक छात्रा के द्वारा आत्महत्या की सूचना पर, पुलिस व एफ एस एल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है, छात्रा के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड़ व सैक्सुअल हरासमेंट की बात कही गई है, पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है, प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही है, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम गवासी में संचालित एक निजी हायर सेकंडरी स्कूल की छात्रा ने रविवार को अपने ही स्कूल के स्टडी रूम में सुसाईड कर ली । छात्रा पत्थलगांव के हीरावापारा गांव की रहने वाली थी तथा इस स्कूल के छात्रावास में रहकर 9वीं क्लास में पढ़ाई करती थी। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो ज्ञात हुआ कि आत्महत्या से पहले मृतिका ने सुसाइड नोट भी लिखा है । सुसाईड नोट में क्या क्या लिखा है पुलिस फिलहाल इसका स्पष्ट तौर पर खुलाशा नहीं कर रही है। लेकिन प्राम्भिक तौर पर संस्था के प्राचार्य के द्वारा मृतिका से बैड टच किये जाने की बात सामने आ रही है और इसी के आधार पर स्कूल के प्राचार्य कुलदीपन टोपनो को बगीचा पुलिस ने हिरासत ले कर पूछ ताछ कर रही है ।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें