छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन के महासचिव बने टिकेश्वर भोय

जशपुर। छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर एवं प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए। जशपुर जिला के शिक्षक हित मे पुरे जिला एवं प्रदेश मे शिक्षक हित मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले टिकेश्वर भोय जो की शिक्षक संगठन के अनेक पद पर कार्य करने के अनुभव को देखते हुए छतीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेसन जो शिक्षक संवर्ग का सबसे बड़ा संगठन है जिसमे संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर एवं प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा जी ने प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दीं गईं है प्रदेश महासचिव का दायित्व दिए जाने पर टिकेश्वर भोय ने मीडिया को बताया की विगत 22 वर्ष तक शिक्षक हित मे हमेशा शिक्षक साथियो की संकुल ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश की समस्यायों के लिए सक्रिय रूप से कार्य का लम्बा अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश महासचिव का दायित्व दिया है उसके लिए संगठन प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व को ह्रदय से धन्यवाद दिया।
टिकेश्वर भोय को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर बधाई देने वालो मे जिलाध्यक्ष जशपुर अजय कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष बलरामपुर देवनारायण गुप्ता, जिलाध्यक्ष कोरिया विश्वास भगत, जिलाध्यक्ष सूरजपुर विजय साहू, जिलाध्यक्ष एम सी बी सुरेश नेताम, जिलाध्यक्ष सरगुजा संदीप पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार नरेश कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पत्थलगांव संतोष जाटवर, ब्लॉक अध्यक्ष कांसाबेल प्रेम शंकर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष कुनकुरी भरत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा पुरन्दर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष दुलदुला दीपक मार्टिन बड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष जशपुर संजय बेक, ब्लॉक अध्यक्ष मनोरा महेंद्र सिँह सहित सभी सरगुजा संभाग के पदाधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिका साथियों ने बधाई सन्देश दिया।










