*लवाकेरा – कुनकुरी मुख्य मार्ग पर हादसा*
*समडमा घाटी में धान से भरी पिकअप पलटी*
*बच्चा और एक मज़दूर गंभीर रूप से घायल*

लवाकेरा से तपकरा की ओर धान लेकर जा रही धान लोड पिकअप शुक्ररवार दोपहर समडमा घाटी के मेन रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना जशपुर जिले के पुलिस थाना तपकरा अंतर्गत समडमा क्षेत्र में हुई।
पिकअप में चालक सहित एक बच्चा और 3 लेबर सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से पिकअप सड़क के बीचो-बीच पलट गई। हादसे में एक लेबर और बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चालक और बाकी मजदूरों को हल्की चोटें बताई जा रही हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता की व्यवस्था की। स्थानीय लोगों के अनुसार समडमा घाटी में भारी वाहनों के अनियंत्रित गति से चलने की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ।










