नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की गंभीर रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध पुलिस ने तत्काल किया मामला दर्ज,* *आरोपी शिक्षक फरार, पुलिस कर रही है पतासाजी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की गंभीर रिपोर्ट पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध पुलिस ने तत्काल किया मामला दर्ज,*

*आरोपी शिक्षक फरार, पुलिस कर रही है पतासाजी*

जशपुर। सिटी कोतवाली जशपुर में दिनांक 14.11.2025 को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जुलाई 2024 से आरोपी गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी। इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर वह कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध बी.एन.एस. की धारा 74, 75, 64(2)(एम), 65(1) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6, 8 धारा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने कहा है कि *आरोपी गिरधारी राम यादव के विरूद्ध उक्त अपराध दर्ज कर लिया गया है, बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जायेगा।*

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*