*धान खरीदी शुरू होने से पहले तीन व्यापारियों के गोदामों में प्रशासन की दबिश,
दो हजार बोरी धान और पिकप जप्त, एक व्यापारी के गोदाम को किया शील*

धान खरीदी से एक दिन पूर्व प्रशासन की टीम ने कड़े तेवर दिखाकर अवैध धान के खरीदी विक्री के मामले में बड़ी कार्यवाही की है.
पत्थलगांव एसडीएम आर एन बिसेन ने बताया कि जिला कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है. उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में वे स्वयं अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव ऋतुराज सिंह बिसेन के नेतृत्व में धान के अवैध परिवहन हेतु गठित उड़नदस्ता दल खाद्य निरीक्षक अजय प्रधान, मंडी उप निरीक्षक जगदीश सोनी द्वारा सुरंगपानी के अमन गुप्ता के गोदाम में दबिश देकर 260 क्विंटल अवैध धान भंडारण एवं 30क्विंटल धान पिकअप में लोड को कोतबा पुलिस को वाहन सहित सुपुर्द किया जबकि सुरंगपानी के नरेश अग्रवाल के गोदाम में दबिश देकर 1200 बोरी धान यानी 450 क्विंटल वहीं कोतबा के अभिषेक शर्मा के यहां 110 बोरी धान अवैध धान जप्ती की कार्यवाही करते हुये बताया कि कोतबा के व्यापारी के गोदाम को शील करते हुये कोतबा पुलिस की निगरानी में रखने के निर्देश दिये गये है।
प्रशासन के ताबड़तोड़ इस तरह की कार्यवाही से अवैध धान का गोरखधंधा करने वाले व्यपारियो में हड़कंप मचा हुआ है।
एस डी एम आर एस बिसेन की अगुवाई में उड़नदस्ता दल इस बार पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। एस डी एम की अगुवाई में सुरंगपानी में उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यापारियों के गोदाम में दबिश दी है। इसमें कई क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया हैै।
विदित हो कि जिले का कोतबा इलाके में बड़े पैमानेे पर धान की पैदावार होती हैं. और यहां जीले भर से सबसे अधिक उपार्जन केंद्र भी माना जाता है.उपार्जन के साथ ही अवैध तस्करी के लिए संदेहास्पद रहा है। शासकीय धान खरीदी के समय में यहां बड़ी संख्या में बिचौलिया किस्म के लोग सक्रिय हो जाते हैं जो सहकारी समितियों में धान की अवैध खरीद फरोख्त में भूूूूमिका निभाते हैं। कलेक्टर रोहित कुमार व्याास के निर्देशानुसार एस डी एम आर एस बिसेन के द्वारा धान की अवैध तस्करी पर रोक थाम के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एसडीएम के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता दल इस बार पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
गुरूवार को एसडीएम बिसेन के द्वारा अपने दलबल के साथ कोतबा क्षेत्र में लगातार कार्यवाही से खलबली मच गई है। एसडीएम बिसेन ने मीडिया को बताया कि 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हैं. इस लिहाज से उड़ीसा सीमावर्ती क्षेत्रों सहित संदेहास्पद रास्तों पर नाकेबंदी की कार्यवाही के लिये टीम गठित कर दी गई हैं. उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.ताकि किसानों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानियों का सामना करना ना पड़े।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस वर्ष अवैध धान के बिचौलियों पर प्रशासन की नजर हैं.जिस पर इस तरह की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।










