*सेवा पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेनझरिया में मरीजों को किया गया फल वितरण*


फरसाबहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्म जयंती के अवसर पर 17सितंबर से 2अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेनझरिया मे जिला मंत्री सुनीति भोय के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरीपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय, पंडरीपानी भाजपा मंडल मंत्री हरदेव यादव, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पंडरीपानी कृष्ण गोपाल यादव, मीडिया प्रभारी भाजयुमो मंडल पंडरीपानी मनोज कुमार रात्रे, ब्लॉक कोषाध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम फरसाबहार लखेश्वर पूरी, वरिष्ठ भाजपा नेता कजर साय, गुलाब साय,मति साय, केश्वर यादव युवा भाजपा कार्यकर्त्ता मे चितरंजन साय, चंदन गुप्ता, गंगा धर भोय,मनमोहन साय,भैरो दास अजय सिदार, राजेंद्र पैंकरा,लखेश्वर भोय, मन रखन राम, केश्वर राम, कृष्णा सिदार सामाजिक कार्यकर्त्ता भीखु चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोल्हेन झरिया के प्रभारी डॉ विनोद साव एवं समस्त स्टॉप उपस्थित थे।
पंडरीपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर फल वितरण कार्यक्रम किया गया है तथा हमारे सभी कार्यकर्त्ता आज इस कार्यक्रम मे शामिल हुए है। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि बुथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने का संकल्प लेकर सेवा ही संकल्प के मूल मंत्र को आगे बढ़ाना है। एवं श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री की सराहना की और कहा कि सेवा एवं समर्पण भावना से हमेशा क्षेत्र के लिए कार्य करते रहती है तथा पार्टी हित मे हमेशा जुड़े रहती है जिला मंत्री सुनीति भोय ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी कार्यकर्त्ताओ का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।










