स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावाली की छुट्टियों का आदेश किया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा और दीपावाली की छुट्टियों का आदेश का जारी कर दिया है। 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दशहरा की छुट्टियां हैं। 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक दीपावली छुट्टी रहेगी। इस संबंध में अवर सचिव ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इससे पहले 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को भी रविवार है। इस तरह कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे। वहीं दिवाली में भी 6 दिन अवकाश है। दीपावली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे रविवार पड़ रहा है। ऐसे में दिवाली में 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
अवकाश की सूची इस प्रकार है –
दशहरा अवकाश : 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
दीपावली अवकाश : 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 (6 दिन)
शीतकालीन अवकाश : 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 (6 दिन)
ग्रीष्मकालीन अवकाश : 1 मई से 15 जून 2026 (46 दिन)










