65वाँ स्थापना दिवस: श्री सर्वेश्वरी समूह का भव्य आयोजन आज* *प्रभात फेरी, ध्वजोतोलन, पूजा-अर्चना और सेवा कार्यों से गूँजेगा जशपुर*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*65वाँ स्थापना दिवस: श्री सर्वेश्वरी समूह का भव्य आयोजन आज*

*प्रभात फेरी, ध्वजोतोलन, पूजा-अर्चना और सेवा कार्यों से गूँजेगा जशपुर*

जशपुरनगर :- श्री सर्वेश्वरी समूह का 65वाँ स्थापना दिवस आज रविवार, 21 सितम्बर 2025 को अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया के पुनीत प्रांगण में बड़े श्रद्धा, हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी से होगा, जो अघोर पीठ गम्हरिया आश्रम से निकलकर सती चौरा होते हुए सोगड़ा आश्रम पहुँचेगी। वहाँ पूजा-अर्चना और ध्वजोतोलन के पश्चात पुनः गम्हरिया आश्रम लौटकर सम्पन्न होगी। इसके बाद आश्रम परिसर में ध्वजपूजन, गुरुपूजन, आरती, सफलयोनि का पाठ, लघु गोष्ठी और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर में समूह द्वारा सामाजिक सेवा गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी। इसके तहत जशपुर के विभिन्न मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में झाड़ू वितरण तथा चिकित्सालयों में मरीजों के बीच फल, बिस्किट और पौष्टिक आहार का वितरण किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर होने वाले ये आयोजन न केवल धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक होंगे, बल्कि समाज सेवा और समरसता का सशक्त संदेश भी जन-जन तक पहुँचाएँगे।

*कार्यक्रम क्रम*

प्रातः 5:00 बजे – प्रभात फेरी
प्रातः 9:00 बजे – ध्वजपूजन, ध्वजोतोलन, गुरुपूजन, आरती एवं सफलयोनि का पाठ, प्रसाद वितरण
सुबह 10:30 बजे – लघु सेमिनार
अपराह्न 3:00 बजे – मंदिर, मस्जिद एवं गिरजाघरों में झाड़ू वितरण

अपराह्न 3:30 बजे – विभिन्न चिकित्सालयों में मरीजों के बीच फल, बिस्किट एवं पौष्टिक आहार का वितरण

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*