जंगल से खुखड़ी बीनकर घर वापस लौट रही महिला पर हांथी ने किया हमला* *इलाज के दौरान महिला की मौत*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*जंगल से खुखड़ी बीनकर घर वापस लौट रही महिला पर हांथी ने किया हमला*
*इलाज के दौरान महिला की मौत*

जशपुर। शनिवार सुबह जशपुर जिले के कुनकुरी जनपद पंचायत अंतर्गत कुड़ुकेला गांव में जंगल से लौट रही महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे कुड़ुकेला गांव के जंगलपारा निवासी 44 वर्षीय ज्योति मिंज, पिता सिरिल मिंज, अपने भाई अजय मिंज के साथ रहती थीं। वह सुबह घर से लगे 200 मीटर दूर जंगल की सीमा पर खुखड़ी बीनने गई थीं। इस दौरान तीन हाथियों का झुंड वहां से गुजरा। ग्रामीण दाऊद मिंज ने बताया कि पहले और तीसरे हाथी निकल गए, लेकिन बीच वाला हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उसने ज्योति पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दाऊद मिंज ने आगे बताया कि हाथी जोर-जोर से चिंघाड़ रहा था। जब वे मौके पर पहुंचे तो ज्योति अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं। घटना की जानकारी तुरंत 108 एंबुलेंस और वन विभाग को दी गई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में होलीक्रॉस अस्पताल, कुनकुरी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी नारायणपुर राजकुमार कश्यप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिजन उन्हें कुनकुरी अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर सीधा लापरवाही का आरोप लगाया कि वन विभाग ने हाथियों की मौजूदगी की मुनादी गांव में नहीं कराई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर सूचना दी जाती तो महिला जंगल की ओर नहीं जाती और यह हादसा नहीं होता।
वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*