अजब गजब है इस जिले की कहानी* *जीवित लोगों को मृत दिखाकर राशन कार्ड निरस्त, ग्रामीणों ने की जांच व कार्रवाई की मांग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*अजब गजब है इस जिले की कहानी*
*जीवित लोगों को मृत दिखाकर राशन कार्ड निरस्त, ग्रामीणों ने की जांच व कार्रवाई की मांग*

कोरवा जनजाति के 55 वर्षीय मधुर राम ने बताया कि उन्हें मृत दिखाकर सूची से नाम हटा दिया गया है, जबकि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी तरह 100 वर्षीय बजरू राम और 90 वर्षीय फबियानी बाई को भी मृत घोषित कर उनका नाम सूची से हटा दिया गया है। परिजन बताते हैं कि दोनों अब भी स्वस्थ हैं और खेतों में काम कर रहे हैं।

जशपुर जिले के सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लोरो में खाद्य विभाग की गंभीर लापरवाही और पीडीएस दुकान संचालन में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने आवेदन देकर शिकायत की कि जीवित लोगों को मृत घोषित कर उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं, जिसके चलते वे पिछले आठ माह से राशन से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पीडीएस दुकान में चावल की मात्रा कम दी जाती है तथा चना और शक्कर का वितरण नियमित रूप से नहीं किया जाता। शिकायत के अनुसार इस विषय को 24 अप्रैल 2025 को हुई ग्रामसभा में भी उठाया गया था, जहां सर्वसम्मति से दुकान संचालक को बदलने का प्रस्ताव पारित हुआ, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

इस संबंध में खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच के लिए बगीचा के खाद्य निरीक्षक को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*