जिला जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर भागे 4 कैदी* *मचा हड़कंप, पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार कैदियों की शुरू की तलाश*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*जिला जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर भागे 4 कैदी*

*मचा हड़कंप, पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार कैदियों की शुरू की तलाश*

कोरबा। कोरबा जिला जेल से 4 कैदी फरार हो गये है। बताया जा रहा है कि कैदियों ने जेल प्रहरियों को चकमा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये। जब तक जेल प्रबंधन को इस बात की जानकारी होती, तब तक चारों कैदी फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिला जेल कोरबा में हड़कंप मच गया। कैदियों के फरार होने की जानकारी के बाद पुलिस विभाग द्वारा सभी थाना-चैकी क्षेत्रों में सरगर्मी से उनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जिला जेल कोरबा में आज 2 अगस्त 2025 की दोपहर को घटित हुआ। बताया जा रहा है कि अलग-अलग अपराधिक मामलों में घरघोड़ा रायगढ़ निवासी चंद्रशेखर राठिया, पोड़ी-बहार निवासी दशरथ सिदार, भूलसीडीह निवासी राजकंवर और लालघाट बालको निवासी सरना भीकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई जारी थी। इसी बीच इन चारों कैदियों ने जेल से भागने की योजना तैयार की। बताया जा रहा है कि इन चारों बंदियों ने जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट उंची दीवार फांदकर फरार हो गये।
इसके बाद जब तक जेल प्रबंधन इनकी तलाश करता, तब तक ये फरार हो चुके थे। जेल से एक साथ चार कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस कोे दी गयी। पुलिस अधिकारियों द्वारा शहरी और उप नगरीय थाना-चैकियों को फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए मैसेज जारी किया गया। इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस से मैसेज आने के बाद कोरबा शहरी क्षेत्र में पुलिस टीम चारों फरार कैदियों के ठिकानों सहित अन्य स्थानों में सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें