भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को रायपुर में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा किया गया सम्मानित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को रायपुर में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा किया गया सम्मानित*

जशपुर- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता को रायपुर में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आयोजित उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान जिले में हजारों नए सदस्यों को जोड़ने में किए गए असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह नया रायपुर स्थित न्यू सीएम हाउस में आयोजित किया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष को यह सम्मान दिया गया।सुनील गुप्ता ने सदस्यता अभियान के दौरान दिन-रात मेहनत कर जिले के कोने-कोने तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया।
उनकी इस कड़ी मेहनत और संगठनात्मक कौशल की सराहना पार्टी के उच्च स्तर तक हुई। सुनील गुप्ता का यह योगदान आने वाले समय में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। जशपुर जिले में भी कार्यकर्ताओं में इस खबर से उत्साह का माहौल है।भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सुनील गुप्ता को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*