पिकअप एवं बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पिकअप एवं बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर।

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार थाना अंतर्गत ग्राम बनगांव में प्रतीक्षालय के पास पिकअप एवं बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप क्रमांक यू पी 64 सी टी 2033 जो कि बड़ी तेज गति से आ रही थी कि प्रतीक्षालय मोड़ के पास दो युवक बाइक क्रमांक सी जी 13 यू डी 6146 पर सवार होकर विपरीत दिशा से जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार युवक बाइक सहित पिकअप के नीचे अंदर घुस गए। बाइक सवार दोनों युवक बनगांव उपर बस्ती के बताए जा रहे है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक युवक का नाम रघुनाथ साय एवं दूसरे घायल युवक का नाम संदीप साय बताया गया है। गंम्भीर घायल युवक का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में चल रहा है। पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें