*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज होंगे कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल* *पमशाला में आयोजित हो रहा है, तीन दिवसीय अखिल भारतीय कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन* *जशपुर जिले को 87 करोड़ के विकास कार्याें मिलेगी सौगात* *देखिए*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज होंगे कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल*

*पमशाला में आयोजित हो रहा है, तीन दिवसीय अखिल भारतीय कंवर समाज का वार्षिक सम्मेलन*

*जशपुर जिले को 87 करोड़ के विकास कार्याें मिलेगी सौगात*

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 14 जनवरी को जशपुर जिले के पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नंद कुमार साय करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर जशपुर जिले को 87. करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे, जिसमें 85 करोड़ रूपए की लागत वाले 483 कार्याें का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री फूल सिंह राठिया, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक श्री शिवशंकर साय एवं रोहित साय, श्री एम.एस. पैकरा, अखिल भारतीय कंवर समाज के महिला प्रभाग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी साय विशिष्ठ अतिथि होंगे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें