मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।

जशपुर। दीपावली के पावन अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस बगिया में मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के इस सौहार्दपूर्ण भेंट का स्वागत किया और उन्हें दीपावली के पर्व की मंगलकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद प्रेस क्लब के सदस्य जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह से भी मिले और उन्हें भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस मुलाकात से जिले में अधिकारियों और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय का संदेश गया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के अवसरों पर मिलकर क्षेत्र के विकास में सभी का सहयोग बना रहेगा।

इस दौरान जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडे, वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक विष्णु जोशी, विजय त्रिपाठी, विनोद शर्मा,सीएम हाउस बगिया के मीडिया प्रभारी टंकेश्वर यादव, संतोष चौधरी, आनंद गुप्ता, राजेश पांडे,सुरेंद्र चेतवानी, दीपक सिंह, योगेश थवाईत,संजीत यादव, नवीन ओझा, प्रशांत सहाय, नीरज गुप्ता,शिवप्रताप सिंह, सागर जोशी, निरंजन मोहंती, परेश दास, मिथलेश गुप्ता, गणेश साहू, मयंक शर्मा, सजन बंजारा, नवीन शर्मा, अभिषेक शुक्ला, कमलेश अम्बस्थ, धवलेश्वर सिंह, सुमीत ठाकुर, समेत बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें