सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद बड़ा बदलाव। जशपुर के कलेक्टर होंगे रोहित व्यास, डॉक्टर रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद बड़ा बदलाव।
जशपुर के कलेक्टर होंगे रोहित व्यास, डॉक्टर रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त।

जशपुर। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 आईएएस अफसरो के तबादले का आदेश जारी किया हैं। जशपुर कलेक्टर डॉक्टर रवि मित्तल को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। एवं सूरजपुर जिले के कलेक्टर रोहित व्यास को जशपुर कलेक्टर की जबाबदारी दी गई है। आईएएस रोहित व्यास जशपुर जिले के 20वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे
डॉक्टर रवि मित्तल 7 अक्टूबर 2022 को जशपुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किए थे। जशपुर कलेक्टर के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल के बाद अब उन्हें जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें