*विष्णुदेव साय सरकार की वचनबद्धता से* *नागलोक के आखिरी कोने के निवासियों को मिली बैकिंग सुविधा* *मुख्यमंत्री ने यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*विष्णुदेव साय सरकार की वचनबद्धता से*

*नागलोक के आखिरी कोने के निवासियों को मिली बैकिंग सुविधा*

*मुख्यमंत्री ने यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जोरण्डाझरिया के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा*

*40 स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रदान किया चेक*

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकासखंड के भेलवां पोस्ट ऑफिस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहुलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकासखंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुड़कर कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें