हिंदूवादी नेता ने मिशनरीज पर सीधे हमला करते हुए कहा। विदेशी व्यक्ति के नाम हथियाली बेशकीमती जमीन। शिकायत पर प्रशासन कर रहा है न्यायोचित कार्यवाही।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

हिंदूवादी नेता ने मिशनरीज पर सीधे हमला करते हुए कहा।

विदेशी व्यक्ति के नाम हथियाली बेशकीमती जमीन।

शिकायत पर प्रशासन कर रहा है न्यायोचित कार्यवाही।

कुनकुरी। जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरिया में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष कर्नेल सिंह को सम्मानित किया गया।
विदित हो कि विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष कर्नेल सिंह के द्वारा कुनकुरी थाना में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन लोगों ने हिन्दू धर्म के विरोध में एक मंच से अनर्गल बातें कही गई थी। जिसमे माननीय न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए जाने पर जेल हो गई।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष कर्नेल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मिशनरिज द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के बहाने भोले भाले आदिवासियों का धर्मांतरण करवाया जाता है। आप लोगो को अपने गांव, मोहल्ले एवं बस्ती में सावधान व सतर्क रहना है। इस प्रकार की कोई हलचल एवं जानकारी मिलती है। हमारे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तत्काल सूचित करें। हम वंहा पहुंच कर कानून की सहायता से ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही कराएंगे व उन्हें सजा भी होगी।

श्री सिंह ने कुनकुरी मिशन पर सीधा हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने विदेशी आदमी के नाम पर जमीन हमारे भोले भाले आदिवासी भाई की बेशकीमती जमीन हथिया ली। अब सरकार उस पर कार्यवाही कर रही है।
इस कार्यकम में प्रमुख रूप से गोरिया सम्मान कार्यक्रम में गोरिया खंड अध्यक्ष कमलेश राम बजरंग दल प्रखंड कुनकुरी संयोजक गौरीशंकर सिंह, सह संयोजक गोपाल सिंह, जिला सत्संग प्रमुख भैरव गुप्ता, कुनकुरी प्रखंड अध्यक्ष राजेश ताम्रकार, दुलदुला प्रखंड अध्यक्ष रविकांत शर्मा, चराईडाँड खंड अध्यक्ष अरविंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा गोरिया क्षेत्र के सैकड़ों हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें