हिन्दू पहले रोकते है, फिर टोकते है, फिर भी नही माने तो ठोकते है। विश्व हिंदू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह किसने कहा …….. देखिये विडियो।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिन्दू पहले रोकते है, फिर टोकते है, फिर भी नही माने तो ठोकते है।

विश्व हिंदू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह किसने कहा ……..

देखिये विडियो।

कुनकुरी। रविवार को विश्व हिंदू परिषद का साठवां स्थापना दिवस मनोरा के शिव मंदिर प्रांगण में मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि विश्वहिंदू परिषद जशपुर जिला अध्यक्ष कर्नेल सिंह उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में संघ के खंड संघ चालक अमरूत राम विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष रामदास यादव, खंड कार्यवाह शिवशंकर राम बजरंग दल प्रखंड सयोंजक, सह सयोंजक प्रखंड मंत्री बाबुलाल सिंह, रा गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी, प्रखंड दुलदुला के मंडल चराईडाँड के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यकम का प्रारंभ भारत माता की पूजा अर्चना, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नेल सिंह ने कहा जब जब और जंहा जंहा हिन्दू धर्म एवं हिंदुओ की अस्मिता पर हमला किया गया। वंहा वंहा विश्व हिंदू परिषद का संगठन तत्काल उपस्थित हुआ है। हमारा हिन्दू समाज बहुत ही सहनशील है। किंतु अब नही। हम हिन्दू पहले रोकते है, फिर टोकते है, फिर भी नही माने तो ठोकते भी है।

कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि राजी पड़हा लोगो के द्वारा तीन तारीख को निकलने वाली आक्रोश रैली को निराधार बताया। और कहा ये हिन्दू सनातन धर्म को बांटने की साजिश है। जिसे हम सफल नही होने देंगे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें