*फरसाबहार में मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज मेला सम्पन्न*
*सेवा सेतु अभियान – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत हुआ आयोजन*

फरसाबहार। जशपुर जिले के जनपद पंचायत फरसाबहार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज मेला का आयोजन किया गया।
मेला का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन एवं जनपद पंचायत सीईओ मिथलेश पैंकरा के नेतृत्व में किया गया। इस बैंक मेला से कुल 179 उद्यमी दीदीयों को 176.90 लाख रुपए स्वयं सिद्धा लोन व
116 स्व सहायता समूह को 361 लाख रुपए का लोन स्वीकृति किया गया है l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत फरसाबहार अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय, जनपद पंचायत फरसाबहार उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह, जनपद सदस्य फरसाबहार दयानिधि मानिक, राजकुमारी भगत, कलेशिया एक्का, जिला किसान मोर्चा महामंत्री कपिलेश्वर सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तपकरा श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिला पंचायत जशपुर के बिहान टीम से डीपीएम अमीन खान, एलडीएम राकेश तिवारी, एफएलसी विंसेंट तिर्की, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसाबहार मिथलेश कुमार पैंकरा, सभी बैंक शाखा प्रबंधक, बीपीएम नईम अंसारी, सभी बिहान टीम के कैडर पीआरपी, एफएलसीआरपी, आरबिके, बैंक मित्र, कृषि सखी, पशु सखी सी आर पी समूह के सदस्य एवं उद्यमी दीदीओं की उपस्थिति से बैंक मेला सराहनीय सफल रहा l










