22 अगस्त को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हुई बैठक* *पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हड़ताल को सफल बनाने लिया संकल्प*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*22 अगस्त को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हुई बैठक*

*पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हड़ताल को सफल बनाने लिया संकल्प*

फरसाबहार। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की 22 अगस्त को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल की तैयारी को लेकर फरसाबहार के दुर्गा मंडप में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में फेडरेशन की ओर से पहुँचे जिला पर्यवेक्षक अजय कुमार गुप्ता एवं नंदकुमार यादव ने इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए तहसील फरसाबहार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
ज्ञात हो कि विगत दिनों 16 जुलाई को फेडरेशन ने अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी थी। इस चरणबद्ध आंदोलन के द्वितीय चरण में 22 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसके पश्चात मांग पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन धरना भी तृतीय चरण में होगा। जिला से बैठक में पहुँचे अजय कुमार गुप्ता एवं नंदकुमार यादव ने कहा कि विगत कई चरण में फेडरेशन ने अपनी मांगों को सरकार से अवगत कराया है।
संवैधानिक तरीके से कई बार हड़ताल होने के बाद भी सरकार अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। अब समय आ गया है कि फेडरेशन पूरी ऊर्जा के साथ अपनी मांगों के लिए हड़ताल करने विवश हुई है। फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठन एकजुटता के साथ इस लड़ाई में सहभागी बनने के लिए एकत्र हुए हैं।
अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के तहसील सयोंजक देवशरण सिंह ने कहा कि इस एक दिवसीय हड़ताल के लिए बैठक में सभी कर्मचारी संगठनों को एक दिन का अवकाश लेकर जिला मुख्यालय जशपुर हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई। हड़ताल के बाद भी यदि हमारी मांगों को सरकार अनसुना कर देगी तो आगामी दिनों में पूरे कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विदित हो कि छग के कर्मचारी अधिकारी तथा पेंशनर केंद्र के समान दो प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से, जुलाई 2019 से समय-समय देय महंगाई भत्ते की लंबित राशि को समायोजन कर जीपीएफ खाते में जमा करने, वेतन विसंगति, चार स्तरीय वेतनमान, पदोन्नति, सहायक शिक्षक व सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को तृतीय समय वेतनमान। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवावधि गड़ना करते हुए नियमित कर्मचारियों के भांति समस्त लाभ।

सभी अधिकारी कर्मचारी को कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं, मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को 300 दिवस का अर्जित अवकाश नकदीकरण, प्रदेश के कार्यभारित, संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने और सेवा सुरक्षा देने की मांग जैसेभगत सूत्री मुद्दों को लेकर अब मुखर होकर हड़ताल कर रहे हैं।

बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में प्रमुख रूप से पर्यवेक्षक अजय कुमार गुप्ता, नदकुमार यादव, तहसील संयोजक देवशरण सिंह, दुर्गेश देवांगन, देवानंद मिश्रा, गणेश यादव, एस सिदार, हेमंत निकुंज, मोहन भगत, रमाकांत साय, गजेन्द्र राम, राजकुमार साय, बिलंदर राम, पुरनो राम यादव, जयनंदन तिर्की, अलीम साय, रामनिवास नायक, हैरम प्रताप सिंह ,देवती पैंकरा, विजय लक्ष्मी नायक, सभी विभाग केअधिकारी कर्मचारी एवं सभी संगठनो के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें