हिन्दू धर्म का अपमान अब बर्दाश्त नहीं। जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद
हिंदु धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वाले सलाखों के पीछे

कुनकुरी। विश्व हिन्दू परिषद के जशपुर जिला अध्यक्ष करनेल सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा दिनांक 28.02.2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.02.2024 को सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की एवं संजय सक्सेना ने भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में 12 बजे से 15ः30 बजे तक आमसभा आयोजित कर हिन्दु धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अपषब्द टिप्पणी करते हुये हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं हैं, मौलिक अधिकार को छिनना, एसटी/एससी एवं अन्य अन्य पिछड़ा वर्ग को सताना, टार्चर करना, अनुच्छेद-25 का हनन करना, धर्म के नाम पर नौटंकी करना, ईव्हीएम मशीन से चुनाव प्रक्रिया रोकना, धार्मिक गुरूओं के बारे में अपशब्द कहे।
जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी सुनील कुमार खलखो उम्र 37 साल निवासी गोढ़ी बी थाना बागबहार, श्यामसुंदर मरावी उम्र 47 साल निवासी कुनकुरी, रेमिश तिर्की उम्र 56 साल निवासी कांसाबेल एवं संजय सक्सेना उम्र 47 साल निवासी कापू विजय नगर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विश्व हिन्दू परिषद के जशपुर जिला अध्यक्ष करनेल सिंह ने कहा कि अब, हिन्दू धर्म का अपमान बर्दाश्त नही होगा। जो हिन्दू धर्म के खिलाफ अनर्गल बात कहेगा। उसके विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद कानून के दायरे में रहकर उन्हें सबक सिखाएगा।










