*स्व. ओमप्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं मुख्य अतिथि…* *केशवपुर अंबिकापुर बनी प्रतियोगिता के विजेता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*स्व. ओमप्रकाश साय स्मृति रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय रहीं मुख्य अतिथि…*

*केशवपुर अंबिकापुर बनी प्रतियोगिता के विजेता*

जशपुरनगर। स्वर्गीय ओमप्रकाश साय की स्मृति में बगिया में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में केशवपुर अंबिकापुर ने मारी बाजी

प्रतियोगिता का फाइनल मैच केशवपुर अंबिकापुर और भेड़ीमुड़ा रायगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केशवपुर के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार चौकों और छक्कों की बौछार कर दी।

केशवपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 110 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज टेनिस ने मात्र 14 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि राकेश ने 12 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भेड़ीमुड़ा की ओर से गेंदबाज लेजर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही भेड़ीमुड़ा की टीम

भेड़ीमुड़ा रायगढ़ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में नजर आई। हालांकि अनिल ने 22 गेंदों में 33 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज केशवपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। भेड़ीमुड़ा की पूरी टीम 8 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 77 रन ही बना सकी।
केशवपुर के गेंदबाज कन्हैया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
केशवपुर ने 33 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर किया कब्जा।
इस प्रकार केशवपुर अंबिकापुर की टीम ने भेड़ीमुड़ा रायगढ़ को 33 रनों से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹1,00,000 नकद राशि और ट्रॉफी, वहीं उपविजेता भेड़ीमुड़ा टीम को ₹51,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।इस भव्य समापन समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,जनपद सदस्य अटल बिहारी साय,दोकड़ा मण्डल अध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री रामविलास राम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने अपने वक्तव्य में कहा, “स्वर्गीय ओमप्रकाश साय जी के नाम से आयोजित यह प्रतियोगिता एक प्रेरणास्पद पहल है। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है।उन्होंने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*