
सोना खदान के नाम पर कुछ कांग्रेस के लोग अपनी व्यक्तिगत राजनीति चमकाने के लिए शांत फरसाबहार में आग लगाने पर तुले हुए हैं। वेदप्रकाश भगत
फरसाबहार। जनपद पंचायत फरसाबहार के पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश भगत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। कि “सोना खदान के नाम पर इनके पदाधिकारी और कुछ कांग्रेस के लोग अपनी व्यक्तिगत राजनीति चमकाने के लिए हमारे शांत फरसाबहार विकास खंड को आग लगाने पर तुले हुए हैं। इनकी लगाई आग के कारण क्षेत्र में अपने लोगों के बीच अविश्वास का वातावरण बन गया है। इसी का परिणाम है अभी कुछ देर पहले एकलव्य के भवन का लेआउट कर रहे लोगों को सोना खदान के लोग कहकर फरसाबाहर हाउसिंग बोर्ड के पास बुरी तरह मारा गया है।”
“सोना खदान के नाम पर फरसाबहार में फैल रही अराजकता पर प्रशासन को रोक लगाना चाहिए।”










