साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी साले को किया गिरफ्तार और भेजा जेल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी साले को किया गिरफ्तार और भेजा जेल*

( मृतक रामसाय राम )

थाना सिटी कोतवाली जशपुर अंतर्गत ग्राम लोखंडी में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का साला, आरोपी सत्यम राम (25 वर्ष) ने विवाद के दौरान अपने जीजा रामसाय राम (48 वर्ष) के पेट में जोरदार लात मार दी, जिससे उसकी अंतड़ी फट गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई।

मामला इस प्रकार है कि मृतक रामसाय राम की पत्नी, अपने पति से नाराज होकर मायके चली गई थी। 21 अगस्त की रात करीब 11 बजे मृतक अपनी पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गया। वहीं साले सत्यम राम ने अपनी बहन को भेजने से मना कर दिया। इस दौरान हुए विवाद में आरोपी ने अपने जीजा रामसाय राम के पेट में जोरदार लात मारी। गंभीर चोट के कारण रामसाय को पेट में दर्द होने लगा और 22 अगस्त की शाम उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पेट की अंतड़ी फटना और अत्यधिक रक्तस्राव होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सत्यम राम के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक आशीष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक जय सिंह मिर्रे, आरक्षक विनोद तिर्की और रामप्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*