सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मिलीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय* *चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*सर्पदंश से मृत छात्र के परिजनों से मिलीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय*

*चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा*

जशपुरनगर।आश्रम छात्रावास में हाल ही में सर्पदंश से हुई छात्र की दर्दनाक मृत्यु के बाद शासन-प्रशासन की संवेदनाएं मृतक परिवार के साथ लगातार बनी हुई हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मृतक छात्र के घर झरमुंडा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। श्रीमती साय ने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक मृतक के परिजन को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय स्वयं इस घटना से व्यथित हैं। मुख्यमंत्री जी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*