
श्री राम लला दर्शन हेतु कांसाबेल से रवाना हुआ राम भक्तों दल
राम भक्तों को मिल रहा है श्री राम लला दर्शन योजना का लाभ
फरसाबहार। श्री राम लाल दर्शन योजना हेतु विकासखंड कांसाबेल से 20 यात्री का दल रवाना हुआ शासन की योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत कांसाबेल के नागरिकों को रामलला दर्शन कराया जाएगा।
श्री रामलला दर्शनार्थी कांसाबेल से 20 यात्रियों के बस को भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष गणेश जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया सभी के मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत सभी नागरिकों को श्री राम लाल दर्शन कराया जाएगा। क्ष्रेत्र के नागरिकों को छत्तीसगढ़ शासन की इस योजना का लाभ बढ़ चढ़ कर लेना चाहिए। इस अवसर पर कांसाबेल भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।










