वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी* *नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, विष्णुदेव साय जिंदाबाद, गोमती साय जिंदाबाद के लगाए नारे*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी*
*नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, विष्णुदेव साय जिंदाबाद, गोमती साय जिंदाबाद के लगाए नारे*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया की बर्षो पुरानी कोल्हेनझरिया से फरसाटोली तक सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने खुशी मनाई। एवं इस अवसर पर ग्रामीणों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, विष्णुदेव साय जिंदाबाद, गोमती साय जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाए।
विदित हो कि कोल्हेनझरिया से फरसाटोली तक सड़क निर्माण का इंतजार दो स दशकों से करते आ रहे है वह अब पूरा होने का समय आ गया ज़ब छतीसगढ़ मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी तब सपनो की उड़ान साकार हुई। ज्ञात हो कि सन 2005 से 2015 तक दस वर्ष तक पूर्व जनपद पंचायत सदस्य हरदेव प्रसाद यादव द्वारा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता एवं जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर कोल्हेनझरिया से लेकर फरसाटोली तक की सड़क की मांग को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उसके बाद सन 2015 से लेकर 2025 तक श्रीमती सुनीति भोय भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य एवं वर्तमान मे जिला मंत्री के रूप कुल दस साल तक क्षेत्र के दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता एवं जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर पूर्व सांसद एवं वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व लोकसभा सांसद एवं वर्तमान विधायक श्रीमती गोमती साय जी के समक्ष मांग को प्रमुखता से उठाया जिसके लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया, मुख्यमंत्री निवास रायपुर, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक के निवास ग्राम मुंडाडीह जाकर मांग पत्र सौपा गया। ग्रामीणों की समस्या एवं कठिनाई को समझ कर मांग पूरा करने पर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, विष्णुदेव साय जिंदाबाद, गोमती साय जिंदाबाद के नारे लगाकर एवं फटाका फोड़कर जश्न मनाया गया। आज बीस साल बाद उस सड़क के बनने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे जश्न का माहौल है। श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री ने मीडिया को बताया कि कोल्हेनझरिया से फरसा टोली सड़क की मांग पूरा होने पर विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री एवं गोमती साय पूर्व सांसद रायगढ़ लोकसभा एवं वर्तमान पत्थलगांव विधायक का अमूल्य योगदान है आज के जश्न कार्यक्रम मे कुंवर साय पैंकरा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर, कृष्ण गोपाल यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंडरीपानी, मनोज कुमार रात्रे मीडिया प्रभारी भाजयुमो मंडल पंडरीपानी,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता, सीता राम सिदार, केश्वर यादव, दुबराज पूरी, नंदलाल यादव, हंसराम यादव, युवा भाजपा कार्यकर्त्ता मे जयनंदन साय, बेदो साय, अजय सिदार, अशोक यादव, लखेश्वर भोय, मनमोहन साय, रवि चंद साय, दौलत चौहान एवं खेलुर चौहान एवं महिला मंडल ने कोल्हेनझरिया, फरसा टोली बनने वाले सड़क मे जश्न मनाया ।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*