रौनियार समाज के तीसरी बार अध्यक्ष बने जितेन्द्र गुप्ता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रौनियार समाज के तीसरी बार अध्यक्ष बने जितेन्द्र गुप्ता


रौनियार समाज पत्थलगांव वर्ष 2026, 2027 दो वर्ष के लिए रविवार की हुई बैठक में जितेन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष , उपाध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष , कुंदन गुप्ता को सचिव, मीडिया प्रभारी मनोहर गुप्ता और सह सचिव रोहित गुप्ता को बनाया गया रौनियार समाज की नई कार्यकारिणी जनवरी 2026 से प्रभावशील होगा जनवरी के प्रथम बैठक में नए पदाधिकारीयो को शपथ दिलाया जाएगा
जितेन्द्र गुप्ता ने अध्यक्ष बनने पर रौनियार समाज के सभी सदस्यों का आभार माना जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आप सभी के द्वारा एक बार फिर से मुझे अध्यक्ष चुना है। विश्वास जताया है। आप सभी के द्वारा दिये गए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से पूरा करने की कोशिस करूंगा समाज हित मे समाज के लिए काम करता रहूंगा आप सभी ने फिर से बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उसे पूरा करने लगातार कोशिस कीया जाएगा
छोटेलाल गुप्ता ने उपाध्यक्ष बनने पर समाज से कहा कि आप सभी ने मुझे पहली बार बड़ा जिम्मेदारी दिया है उसे पुरीबतरः निभाने समाज हित मे आगे रहकर कार्य करूंगा।
प्रमोद गुप्ता ने कोषाध्यक्ष बनने पर कहा रौनियार समाज ने फिर से मुझपर विश्वास जताते हुए मुझे कोषाध्यक्ष बनाया है आप सभी से मिले जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाने कोशिस करूंगा
कुन्दन गुप्ता ने सचिव बनने पर समाज का आभार मानते हुए कहा कि रौनियार समाज ने मुझे लगातार चौथी बार सचिव बनाया है। आप सभी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। आपके द्वारा दिये जिम्मेदारी को अवश्य पूरा करने सतत प्रयास करता रहूंगा। मेरा हमेशा कोशिश रहा है। की रौनियार समाज पत्थलगांव का नाम बना रहे
पत्थलगांव रौनियार समाज के मुखिया अरुण गुप्ता ने सभी नवनियुक्त रौनियार समाज के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी समाज के हित मे काम करे समाज का नाम आगे बढाने में अपना योगदान दे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*