मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्री रामनवमी महायज्ञ का भव्य आयोजन, चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सत्य सनातन धर्म, देवी संत समाज द्वारा किया जा रहा है आयोजन, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु…….*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्री रामनवमी महायज्ञ का भव्य आयोजन, चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सत्य सनातन धर्म, देवी संत समाज द्वारा किया जा रहा है आयोजन, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु…….*

जशपुरनगर।मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच श्री रामनवमी पर्व के अवसर पर महायज्ञ का भव्य आयोजन 25 मार्च से 28 मार्च 2026 तक किया जा रहा है,जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।इस चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।कार्यक्रम की शुरुआत 25 मार्च को कलश यात्रा एवं मूर्ति स्थापना के साथ होगी। इस दिन पूजा, हवन, आरती के साथ लीला एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।26 मार्च को पूजन, हवन, आरती, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन आयोजित होंगे।27 मार्च को विशेष पूजन, हवन, नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति आरती के साथ रात्रि में भव्य लीला एवं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है।
28 मार्च को सहस्त्रधारा स्नान, आशीर्वाद, मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन होगा।
यह आयोजन ग्राम बगिया के यज्ञ स्थल पर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम भूईयापानी, लैलूंगा, रायगढ़) आशीर्वाद से पूजा सम्पन्न होगा।सत्य सनातन धर्म, देवी संत समाज आयोजन समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत, कथा-प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय रहेगा।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*