भाजपाईयों ने घेरा कांग्रेस कार्यालय *सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फुंक कर की नारेबाजी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपाईयों ने घेरा कांग्रेस कार्यालय

*सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फुंक कर की नारेबाजी*

जशपुरनगर। नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय का घेराव कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाईयों और कांग्रेस के बीच में हल्की झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए भाजयुमांे के कार्यकर्ता जिले भर से जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में जुटे थे। यहां से रैली की शक्ल में कांग्रेस के विरूद्व नारेबाजी करते हुए भाजयुमों कार्यकर्ता हनुमान मंदिर चौक,बस स्टेण्ड होते हुए कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपाईयों को रोकने के लिए जशपुर के एसडीओपी चंद्रशेखर परमा और कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी जवानों के साथ तैनात थे। जैसे की भाजपाईयों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया बेरिकेट लगा कर जवानों ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी हुई। इस बीच भाजपाई ने अपने साथ लेकर आए दो पुतलों पर आग लगा कर पुतला दहन किया। मौके पर मोैजूद पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छिन कर उसे पानी डाल कर बुझा दिया।

आंदोलन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगरपालिका उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, संतोष सिंह, रूपेश सोनी, फैज़ान सरवर खान, विजय सहाय, गोपाल कश्यप, दीपक गुप्ता, राजा सोनी,राहुल गुप्ता,श्याम लाल भगत,राजेश गुप्ता,गोविंद राम, बॉबी ताम्रकर,आकाश गुप्ता, आशु राय, सीताराम गुप्ता, सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे। भाजयुमों के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस द्वारा किया गया भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है। उन्होनें कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा अब तक किये गए जांच में जो पुख्ता सबूत सामने आएं है इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संलिप्तता साबित हो चुका है। नगरपालिका के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के काले कारनामें के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें