ब्लॉक मुख्यालय की वर्षों पुरानी मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूरी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्लॉक मुख्यालय की वर्षों पुरानी मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूरी।
हायर सेकंडरी स्कूल की दी सौगात

फरसाबहार। छत्तीसगढ़ राज्य का एक मात्र विकासखंड मुख्यालय फरसाबहार था जहां हायर सेकंडरी स्कूल नही था। जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। किंतु हर बार फरसाबहार के ग्रामीण की आस टूटती रही।
शुक्रवार को राज्यस्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए हायर सेकंडरी स्कूल की सौगात देते हुए क्षेत्र के लोगो से किये अपने वादे को पूरा किया।
मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा फरसाबहार में हायर सेकंडरी  स्कूल की घोषणा के साथ ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष वेदप्रकाश भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक चौहान, फरसाबहार सरपंच अरुण खलखो, पंच देव कुमार साय, दुर्योधन पटेल ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। और आशा व्यक्त की कि  विकासखंड मुख्यालय फरसाबहार में रेस्ट हाउस, कोषालय, रजिस्ट्री कार्यालय एवं पीएचई कार्यालय की भी शीघ्र सौगात दी जाए।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*