*प्रायमरी स्कूल में तत्काल हुई शिक्षकों की व्यवस्था* *ग्रामीणों ने दिया था सीएम कैंप कार्यालय मे आवेदन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*प्रायमरी स्कूल में तत्काल हुई शिक्षकों की व्यवस्था*
*ग्रामीणों ने दिया था सीएम कैंप कार्यालय मे आवेदन*
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ग्रामीणों ने जताया आभार*


जशपुरनगर। बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समस्या लेकर आने वाले लोगों को कभी निराश नहीं लौटना पड़ता।इस लिए बगिया का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है,जो भी समस्या लेकर आते हैं उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि हर मामले में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए और लोगों की समस्याएं हल होनी चाहिए। ऐसे ही एक मामले में ग्रामीणों की मांग पर तत्काल ही शिक्षकों की व्यवस्था हो जाने से ग्रामीण काफी प्रसन्न हैं। जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम जाममुंडा के ग्रामीणों ने गुरुवार को सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आकर आवेदन दिया था कि गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के निलंबन के बाद वहां नए शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इसलिए स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग ग्रामीणों ने रखी थी।बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल एक्शन लिया गया और उसी दिन कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने इस प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षक नंदलाल चौहान और मुरलीधर राठिया की पदस्थापना कर दी। समस्या का तुरंत समाधान होने से प्रसन्न ग्रामीणों ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*