प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 22 जुलाई से काउंसलिंग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 22 जुलाई से काउंसलिंग*

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विभागीय वेबसाइट `https://eklavya.cg.nic.in/` पर परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात चयनित छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि जारी की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार काउंसलिंग `22 जुलाई 2026 से 05अगस्त 2026` तक प्रयास आवासीय विद्यालय डौडकाचौरा, जशपुर नगर में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का समय `प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक` निर्धारित किया गया है।

विभाग ने बताया कि काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 8वीं की 60 प्रतिशत् अंक वाली अंकसूची, प्रधानपाठक का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को दिव्यांगता, अनाथ, शहीद के आश्रित होने संबंधी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।

चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के 03 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

अधिकारियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने की अपील की है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*