पावर हमारे पास नही, फिर भी बदनाम हम ही होते है।
संसाधन देने की मांग को लेकर पटवारी संघ हड़ताल पर।
कुनकुरी। भुंइया ऐप में सुधार एवं संसाधनों सहित 32 मांगो को लेकर पटवारी संघ 8 जुलाई से हड़ताल पर है। पटवारी संघ कुनकुरी के अध्यक्ष का कहना है कि ऑनलाइन वर्क करने में बहुत परेशानी हो रही है। एक तो संसाधनों की कमी है। हम अपने ही सीमित संसाधन से काम करते है। राजस्व रिकार्ड में संशोधन व सुधार का अधिकार एस डी एम एवं तहसीलदार को है उनकी आई डी से होता है। किंतु फील्ड में पटवारी बदनाम होता है। शिकायत पटवारी की जाती है।
हमारी छत्तीसगढ़ सरकार से मांग है कि हमारी 32 मांगो को शीध्र पूरा करें।










