पत्थलगांव अग्रसेन भवन में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित, विधायक गोमती साय हुईं शामिल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*पत्थलगांव अग्रसेन भवन में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित, विधायक गोमती साय हुईं शामिल*

संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में सहभागिता कर उनके महान विचारों को स्मरण करने का अवसर मिला। इस गरिमामय कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय जी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व शक्ति जिला के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गुरुपाल सिंह भल्ला जी ने बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके सिद्धांतों एवं समाज को समानता, न्याय और अधिकार दिलाने हेतु किए गए अद्वितीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनका उद्बोधन अत्यंत प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक रहा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री मुकेश शर्मा जी, श्री मनीष अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा जी ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अजय बंसल जी, श्री शशिकांत शर्मा जी, श्री एल.आर. चौहान जी, श्री संजय लोहिया जी एवं जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अंजू टोप्पो नरेश यादव, सुनील गर्ग, अवधेश गुप्ता, धरमपाल नारंगे,कमलेश यादव,सुरेश यादव, राजेश यादव दामोदर शर्मा, जितेन्द्र अग्रवाल,मनोज नारेंगे, भुनेश्वरी बेहरा, सलमी निकुंज, भारती शर्मा, प्रतीक चौहान,गुरुदेव सारथी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संगोष्ठी के दौरान अनुसूचित जाति के वरिष्ठ जनों, मण्डल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस क्रम में श्री मदन लाल डहेरिया जी, श्री भोला चौहान जी, श्री दुलार साय नारंगे जी, श्री गोपाल सारथी जी, श्री रूपसिंह नारंगे जी, श्री पुनीत राम डहरिया जी, श्रीमती गायत्री चौहान जी, महिला बाल विकास सभापति वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती कविता नारंगे जी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग से बी.डी.सी. श्रीमती संतोषी भारद्वाज जी एवं श्री एल.आर. चौहान जी को अतिथियों द्वारा साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन जिला स्तरीय संगोष्ठी के प्रभारी जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारी मोर्चा के जिला व मण्डल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे
यह संगोष्ठी न केवल बाबा साहेब के विचारों को समझने का मंच बनी, बल्कि समाज में समरसता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को प्रेरित करने वाली रही।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*