पंडरीपानी से लेकर गंझीयाडीह तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव बजट में शामिल* *विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति के लिए दिया प्रस्ताव शासन को।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पंडरीपानी से लेकर गंझीयाडीह तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव बजट में शामिल*

*विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति के लिए दिया प्रस्ताव शासन को।*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत
पंडरीपानी से लेकर गंझीयाडीह तक सड़क चौड़ीकरण का मांग पत्र भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सौंपा। जिस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तत्काल विभागीय सचिव को निर्देशित करके उक्त कार्य को प्राथमिकता मे लेने के लिए कहा था। इसलिए उक्त निर्माण कार्य बर्ष 2024 – 25 के प्रथम अनुपूरक बजट शामिल हुआ। एवं बर्ष 2025 – 26 के बजट मद क्रमांक 7211 मे सम्मिलित है तथा 14 करोड़ 52 लाख रुपये की स्वीकृति हेतु कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग परीक्षेत्र अंबिकापुर के पत्र क्रमांक 2085 में 1 मई 2025 को प्रमुख अभियंता अटल नगर नवा रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति हेतु भेजा गया है जैसे ही प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
पंडरीपानी से लेकर गंझीयाडीह तक सड़क चौड़ीकरण मांग को श्रीमती सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया एवं कलेक्टर जनदर्शन मे स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ प्रमुखता से मुद्दा को उठाया था। विगत डेढ़ बर्षो के लगातार प्रयास परिणाम है कि ब्लॉक मुख्यालय फरसाबहार पहुंचने की यह सड़क चौड़ीकरण के लिए बजट मे शामिल हुई। जिससे क्षेत्र के लोगो मे खुशी का माहौल है। इस सड़क के चौड़ीकरण हिने से 20 ग्राम पंचायत के लिए आवागमन की सहज सुविधा होगी।
इस सड़क के चौड़ीकरण के मांग के लिए भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय के साथ जशपुर सरपंच संघ जिलाध्यक्ष कुंवर साय पैंकरा, पूर्व सरपंच अम्बाकझार राकेश पैंकरा, पूर्व सरपंच बोखी प्रमोद पैंकरा सहित अन्य सरपंचो एवं भाजपा कार्यकर्त्ता केशव यादव, कमल यादव, हरदेव यादव, मनोज रात्रे, जयनंदन साय कृष्ण गोपाल यादव, कजर साय, चिंता मणि यादव, संतोष यादव, मति साय पैंकरा, नंद लाल यादव, धनेश्वर साहू, दशरथ नायक, चंदन गुप्ता, धर्मेंद्र साय, मनमोहन साय उमाशंकर पैंकरा, सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ रहा।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें