पंडरीपानी में अवैध धान भंडारण पर एस डी एम फरसाबहार द्वारा की गई कार्यवाही
650 कट्टे, 325 क्विंटल धान जप्त

फरसाबहार। जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के बाजार डांड़ स्थित अरविंद ट्रेडर्स के गोदाम में औचक निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसाबहार ओंकारेश्वर सिंह, कानूनगो जितेंद्र थवाईत, पटवारी द्वय मदन राम भगत, रुद्रेश्वर पैंकरा के द्वारा दुकान संचालक सुमित गुप्ता की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान के पीछे स्थित दुकान में अनुमानित 650 कट्टे, 325 क्विंटल पुराना / नया धान भंडारित पाया गया। भण्डारित धान के संबंध में दुकान संचालक से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की गई।किंतु उनके द्वारा किसी भी प्रकार को कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। अतः खरीफ विपणन वर्ष 2025 26 के अंतर्गत अवैध धान के शंका के आधार पर उक्त उल्लेखित सम्पूर्ण कट्टो को जप्त किया गया। एवं इसके बाद ग्राम पंचायत पंडरीपानी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने हेतु सुपुर्द किया गया।










