नियमितीकरण एवं अन्य मांगों को लेकर तकनीकी सहायक दो दिवसीय जिला स्तरीय सांकेतिक हड़ताल, धरना प्रदर्शन बैठे* *दो दिनों में मांग पूरी नही हुई तो रायपुर में होगा प्रदेश स्तरीय हड़ताल, धरना प्रदर्शन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नियमितीकरण एवं अन्य मांगों को लेकर तकनीकी सहायक दो दिवसीय जिला स्तरीय सांकेतिक हड़ताल, धरना प्रदर्शन बैठे*

*दो दिनों में मांग पूरी नही हुई तो रायपुर में होगा प्रदेश स्तरीय हड़ताल, धरना प्रदर्शन*

जशपुर। छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ के प्रांतीय आहवान पर जशपुर जिला मुख्यालय में जिले के आठों विकासखंडों में कार्यरत तकनीकी सहायकों द्वारा नियमतिकरण एवं अन्य प्रमुख मांगों को ले कर दो दिवसीय हड़ताल, धरना प्रदर्शन पर बैठे है।
छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ के जिला पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव पंचायत ग्रामीण विकास विभाग, आयुक्त वीबीजीरामजी एवं छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टरों को मनरेगा / वीबीजीरामजी तकनीकी सहायक कर्मचारी की विगत कई वर्षों से लंबित मांग को 12 अक्टूबर 2026 तक लागू करने के संबंध में ज्ञापनमय हड़ताल सूचना पत्र सौंपा गया था।
साथ ही सभी को अवगत कराया गया था कि 12 अक्टूबर 2026 तक हमारी मांगो के संबंध में घोषणा एवं नीतियों का निर्धारण नहीं किया जाता है तो दिनांक 13 अक्टूबर 2026 एवं 14 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिलों में जिला स्तर पर तथा दिनांक, 15 अक्टूबर 2026 को प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर में हड़ताल व रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जावेगा।

*छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगे*

1. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकसित भारत जी राम जी में कार्यरत समस्त तकनीकी सहायको का नियमित पद सृजित करते हुए समायोजन किया जावे !

2. नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक समस्त तकनीकी सहायकों की सेवा शर्तें पंचायत विभाग में कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों की भांति स्थायीकरण नियमावली तत्काल लागू किया जावे।

3. विकसित भारत जी राम जी में कार्यरत तकनीकी सहायकों का पद नाम परिवर्तन कर तकनीकी सहायक के स्थान पर कनिष्ठ अभियंता (VB GRAM G) किया जावे ।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें