नागलोक में “एक तीर, एक कमान” “सारे आदिवासी, एक समान” के बुलंद उदघोष के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागलोक में “एक तीर, एक कमान” “सारे आदिवासी, एक समान” के बुलंद उदघोष के साथ धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।

फरसाबहार। सर्व आदिवासी समाज विकासखंड ईकाई फरसाबहार के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य मे विकासखंड स्तरीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के सामाजिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सचिव
भजन साय एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर कुंवर साय पैंकरा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज फरसाबहार अल्बर्ट मिंज, ब्लॉक सचिव सर्व आदिवासी समाज फरसाबहार युवराज साय, कोषाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज फरसाबहार अरुण खलखो, जे रोम मिंज, श्रीमती नीलिमा कुंवर एवं सरपंच गण सहित आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि सामाजिक पदाधिकारीयों सहित हजारों महिला पुरूष उपस्थिति रहे।
सर्व आदिवासी समाज द्वारा सर्व प्रथम गांधी चौक फरसाबहार से रैली प्रारंभ कर आदिवासी एकता जिंदाबाद, एक तीर एक कमान, सारे आदिवासी एक समान के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल दुर्गा पूजा पंडाल तक पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियो का गुलदस्ता एवं पुष्प हार से स्वागत के साथ किया गया। नृत्य दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भजन साय ने आदिवासी समाज की एकता पर बल दिया तथा आदिवासी समाज के निरंतर प्रगति एवं विकास के लिए सब को मिलकर एकता का परिचय देकर, प्रत्येक आदिवासी को समाज के लोगो को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। महिला नेत्री श्रीमती नीलिमा कुंवर ने भी महिला शक्ति को आगे आकर सामाजिक के विकास मे साथ देने के लिए कहा। एवं जे रोम मिंज ने अपने उदबोधन में पाँचवी अनुसूची के बारे मे विस्तार से जानकारी दी साथ ही आदिवासी समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमंत कुमार पैंकरा द्वारा किया गया एवं आयोजकों की ओर से आभार प्रकट कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*