दानीमुंडा एवं सिसरिंगा को राजस्व ग्राम बनाने हेतु सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की मांग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दानीमुंडा एवं सिसरिंगा को राजस्व ग्राम बनाने हेतु सुनीति भोय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर की मांग*

फरसाबहार। भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय ने एक जनप्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर जाकर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरीपानी अंतर्गत आने वाले मोहल्ला दानीमुंडा एवं मोहल्ला सिसरिंगा को राजस्व ग्राम बनाने हेतु आवेदन पत्र देकर मांग की।

  • श्रीमती सुनीति भोय ने आवेदन पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि मोहल्ला दानिमुण्डा ग्राम पंचायत पंडरीपानी से 5 किलोमीटर दूर है यंहा सत्तर परिवार के साथ 300 की आबादी है। एवं एक प्राथमिक विद्यालय संचालित है। तथा मोहल्ला सिसरिंगा की पंडरीपानी से 4 किलोमीटर की दूरी है। यहां 300 परिवारों में 1250 की जनसंख्या है। साथ यंहा एक प्राथमिक विद्यालय एवं एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित है। मोहल्ला दानिमुण्डा एवं मोहल्ला सिसरिंगा को राजस्व ग्राम बनाया जाता है तो इन दोनों मोहल्ला के निवासरत लोगो को शासन की कई सुविधाओं का शीघ्र लाभ मिलेगा।
    श्रीमती भोय ने मुख्यमंत्री से कहा कि मोहल्ला दानिमुण्डा एवं मोहल्ला सिसरिंगा को राजस्व ग्राम बनाने हेतु ढाई साल से संघर्ष किया जा रहा है वर्तमान मे मोहल्ला दानिमुण्डा, सिसरिंगा का मुख्यमंत्री निवास रायपुर एवं मुख्यमंत्री निवास बगिया निर्देश से सर्वे का कार्य पूरा काम हो गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा विभागीय कार्यवाही तेज गति से चल रहा है। अति शीघ्रता के साथ राजस्व ग्राम की कार्यवाही की जाने का निवेदन है।
    मुख्यमंत्री निवास, रायपुर मे आवेदन देने वाले प्रतिनिधि मंडल मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर, कृष्ण गोपाल यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पंडरीपानी, मनोज कुमार रात्रे मीडिया प्रभारी भाजयुमो मंडल पंडरीपानी, भाजपा युवा कार्यकर्त्ता मनमोहन यादव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की उपस्थिति मे मांग आवेदन पत्र सौपा गया।
Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*