झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का निर्माण कार्य जारी* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 3 करोड़ 38 लाख की मंजूरी*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का निर्माण कार्य जारी*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 3 करोड़ 38 लाख की मंजूरी*

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जशपुर जिले के विकासखण्ड फरसाबहार में सिंगीबहार से अबीरा 5.60 किमी तक लम्बी सड़क का सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण कार्य प्रगतिरत है। वर्षा ऋतु के उपरान्त रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ से झारखण्ड एवं ओड़िसा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बन गई है। सड़क की महत्ता को देखते हुए और लोगों की आवागमन की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की निर्देश पर इस सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी। दो राज्यों को जोड़ने वाली इस सड़क पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। व्यापार और आवागम की दृष्टिकोण से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। एक तरह से यह मार्ग अर्थव्यवस्था की धूरी भी है।

*अधोसंरचना विकास को मिल रही गति, बिछ रहा सड़कों का जाल*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना विकास के तहत सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि शहरी इलाकों को भी सुगम यातायात सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, मरीजों, आम नागरिकों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित सभी वर्गों को लाभ होगा।इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी इन क्षेत्रों तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने हेतु सड़कों सहित अन्य अधोसंरचना विकास के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि आने वाले समय में जशपुर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और आधुनिक यातायात सुविधाओं का आदर्श मॉडल बनकर उभरे, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था और विकास को निरंतर गति मिलती रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*