*कोल्हेनझरिया का प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेत्री सुनीति भोय के नेतृत्व मे मुलाकात की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण के सहयोग के लिए भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग की मांग की। साथ ही विधानसभा चुनाव के पूर्व एवं वर्तमान मे ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया मे जितने भी भूमिपूजन कार्य हुए है उनको एक साथ पूरा करके श्री जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ कोल्हेनझरिया के जनसंघ नेता स्वर्गीय बृजमोहन यादव चौक एवं छतीसगढ़ के भाजपा के पितृपुरुष पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिँह जूदेव चौक का ( इन दोनों चौक का निर्माण कार्य स्वयं के व्यय भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय के द्वाराकिया गया ) तथा ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया मे बन रहे पोस्ट मैट्रिक छात्रावास जिसकी लागत दो करोड़ लगभग है का लोकार्पण किये जाने का निवेदन प्रतिनिधि मंडल सदस्य एवं भाजयुमो मंडल पंडरीपानी मंत्री मनोज कुमार रात्रे मंत्री द्वारा किया गया।
ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिय , राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिँह, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर राजपरिवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित जशपुर जिला के जनप्रतिनिधि, जगन्नाथ महाप्रभु के भक्त गण, ब्यापारी, क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के सभी निवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ब्लॉक मुख्यालय फरसाबहार मे उप पंजीयक कार्यालय खोलने के लिए विशेष आग्रह किया गया क्योंकि फरसाबहार के किसान भाइयो को जमीन खरीदी बिक्री के लिए कुनकुरी उप पंजीयक से आश्रित रहना पड़ता है जिसमे माटी पहाड़ छर्रा, सागजोर, लावाकेरा कोल्हेनझरिया सहित 58 ग्राम पंचायत के लोगो के लिए धन एवं समय का बचत होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने उक्त कार्य को पूरा कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के तहत ग्राम हाथीबेड के भुईहर पारा से ग्राम तोलमा पहुंच मार्ग दुरी 6किलोमीटर एवं ग्राम कोल्हेनझरिया – महुवाडांड से ग्राम दलेसर – जूनाडीह होते हुए तेलाइन मुख्य मार्ग दुरी 3 किलोमीटर एवं ग्राम खुटसेरा से महुवाडीह तक दुरी पांच किलोमीटर को जल्द कार्य शुरू करने के लिए विशेष आग्रह किया गया। इस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्बंधित विभाग को तुरंत निर्देशित किया।
भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय ने मीडिया को बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद एवं राज्य सभा सांसद से मिलकर नवरात्रि पर्व की बधाई दी एवं श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग हेतु निवेदन किया गया। सभी ने मंदिर निर्माण मे पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल मे भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय, अध्यक्ष जगन्नाथ मंदिर समिति हरदेव प्रसाद यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पंडरीपानी कृष्ण गोपाल यादव, भाजयुमो मंडल पंडरीपानी मंत्री मनोज कुमार रात्रे, मंत्री किसान मोर्चा मंडल पंडरीपानी राजेंद्र प्रसाद पैंकरा एवं युवा नेता हांथीबेड़ मनमोहन यादव शामिल रहे।










