
*कुमार दिलीप सिंह जूदेव चौक एवं भगवान जगन्नाथ मंदिर निर्माण के भूमिपूजन पूजन में शामिल हुए राज परिवार के सदस्य।*
*राज परिवार के सदस्यों ने कहा ……………*
फरसाबहार। जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेशर चौक मे कुमार दिलीप सिँह जूदेव चौक का एवं ग्राम कोल्हेनझरिया मे भगवान जगन्नाथ मंदिर निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव छतीसगढ़ शासन भरत साय, कार्यक्रम अध्यक्ष बजरंग दल जिलाध्यक्ष जशपुर विजय आदित्य सिंह जूदेव, विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव एवं जशपुर राजपरिवार राजकुमार आर्य प्रताप सिंह जूदेव के द्वारा विधिविधान, पूजा पाठ एवं मंत्रोउच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पंडरीपानी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, तपकरा भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिँह, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार, वरिष्ठ भाजपा नेता किरण सिंह एवं पंडरीपानी भाजपा महामंत्री केशव यादव उपस्थित रहे।
कीर्तन मंडली द्वारा भाव भक्ति के साथ अतिथियों को मंचासीन किया गया। जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का गुलदस्ता एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि भरत साय ने अपने उदबोधन मे कहा कि ग्राम दलेशर मे कुमार साहब दिलीप सिँह जूदेव चौक का भूमिपूजन कार्यक्रम ऐतिहासिक है क्योंकि हिन्दू ह्रदय सम्राट दिलीप सिँह जूदेव हमारे प्रेरणास्रोत रहे है आज मेरे लिए हर्ष का विषय है सौ बर्ष से जगन्नाथ मंदिर से पूजन कर रहे जगन्नाथ मंदिर के भूमिपूजन के लिए मुझे आमंत्रित कर समिति ने जो अवसर दिया उसके लिए समिति को धन्यवाद देता हूँ। श्री साय ने जगन्नाथ मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने का भरोसा दिलाया तथा राज्य सरकार से सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया।
विशिष्ट अतिथि शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जी ने जगन्नाथ मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज दो कार्यक्रम कुमार साहब दिलीप सिंह जूदेव चौक का भूमिपूजन एवं जगन्नाथ मंदिर निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम मे आमंत्रित कर जशपुर राज परिवार का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम अध्यक्ष विजय आदित्य सिँह जूदेव ने अपने उदबोधन मे कहा कि आज के कार्यक्रम मे हम तीनो भाइयो का आपने जो सम्मान दिया है उसके लिए समिति को बहुत बहुत धन्यवाद। साथ ही सभी हिन्दू समाज को मिलकर रहने का आह्वान किया।
राजकुमार आर्य प्रताप सिंह जूदेव जी ने कहा कि जशपुर राज परिवार का सम्बन्ध 27पीढ़ी से इस क्षेत्र के लोगो के साथ है उनके पूर्वजों के काम को जशपुर राज परिवार आगे बढ़ा रहा है इसलिए आज के कार्यक्रम मे जो सम्मान दिया है उसके लिए जगन्नाथ मंदिर समिति को ह्रदय से धन्यवाद।

*राज्य सभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिँह शामिल हुए*
राज्य सभा सांसद, रायगढ़ राज परिवार से राजा देवेंद्र प्रताप सिँह दिलीप सिंह जूदेव चौक एवं जगन्नाथ मंदिर निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम मे शामिल हुए। उन्होंने कुमार दिलीप सिंह जूदेव को नमन किया। और कहा कि कुमार दिलीप सिंह जूदेव आदिवासीयों के हक एवं अधिकार तथा हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहे। जगन्नाथ मंदिर निर्माण के लिए खुले मन से सहयोग करने का विश्वास दिलाया तथा मंदिर तैयार होने पर प्राण प्रतिष्ठा मे भी आमंत्रित करने के लिए समिति को कहा तथा परिवार सहित आने की सहमति दी।कार्यक्रम मे क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्त्ता एवं गणमान्य नागरिक सभी का सहयोग मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बीडीसी श्रीमती सुनीति भोय, अध्यक्ष मंदिर समिति हरदेव यादव, सचिव मंदिर समिति संतोष यादव, जयनंदन साय, कमल यादव, त्रिलोचन यादव, कुंवर साय, जगदेव यादव, चूड़ा मणि यादव, मुकतेश्वर साय, ठाकुर बाबा, त्रिलोचन पटेल, पारस साय, योगेश मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, एतबल बड़ाईक, कजर साय, उमाशंकर पैंकरा, रमनीधर सिदार, जनक यादव, मुनेश्वर यादव, नन्ही राम,, दुबराज पूरी, केश्वर यादव, कृष्ण गोपाल यादव, बैदो साय, सीताराम सिदार, आनंद भोय डूलेश्वर पैकरा, भीखु चौहान, अजय सिदार एवं सभी का सहयोग मिला। कीर्तन मंडली सहित युवा क्लब कोल्हेनझरिया सभी ग्रामवासियो का सराहनीय सहयोग रहा। कुमार साहब दिलीप सिंह जूदेव चौक भूमिपूजन एवं जगन्नाथ मंदिर निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम मे दोपहर से लेकर देर रात तक हजारों की संख्या मे लोगो की उपस्थिति रही। जगन्नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हरदेव प्रसाद यादव ने सभी कार्यक्रम मे शामिल अतिथियो का हृदय से आभार प्रकट किया।










