कुडुख उराँव प्रगतिशील समाज के तत्वावधान में करम महोत्सव का हुआ आयोजन
कुनकुरी। जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम गिनाबहार में कुडुख उराँव प्रगतिशील समाज के तत्वावधान में करम महोत्सव का आयोजन सामुदायिक भवन गिनाबहार में किया गया। जिसमें समस्त कुनकुरी क्षेत्र के उराँव समाज के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। जिसमे प्रमुख रूप से वाल्टर कुजूर, हेमंत कुजूर, राबर्ट एक्का, अनिमानन्द एक्का, ऐमेरनियुस लकड़ा, श्रीमती तारामनि लकड़ा, उराँव समाजके सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।










