कांग्रेस के कुशासन में जर्जर हुई सड़को को सीएम विष्णुदेव साय ने संवारा* *अपनी ही सरकार में सड़क निर्माण का विरोध कर अड़ंगा लगाते रहे कांग्रेसी* *पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया कांग्रेस पर पलट वार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कांग्रेस के कुशासन में जर्जर हुई सड़को को सीएम विष्णुदेव साय ने संवारा*

*अपनी ही सरकार में सड़क निर्माण का विरोध कर अड़ंगा लगाते रहे कांग्रेसी*

*पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया कांग्रेस पर पलट वार*

जशपुरनगर। जो कांग्रेसी अपने पूरे शासनकाल में जिले में सड़क निर्माण कार्यो का विरोध कर,निर्माण कार्य को बाधित करते रहे,उन्हें जिले में तेजी से विकसित हो रहा सड़को का जाल नहीं दिख रहा है। लेकिन जिले की जनता ना केवल देख रही है बल्कि कांग्रेस के कुशासन और विष्णुदेव साय के सुशासन में फर्क महसूस भी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने उक्त बातें कही। कांग्रेस के जिले में सड़कों की बदहाली के आरोप पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान कांग्रेसियों ने पूरी ताकत सड़को के विकास को बाधित करने में झोंका था। जिले की जनता दमेरा चराईडांड,बंदरचुँवा-फरसाबहार और कुनकुरी-लवाकेरा सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए कांग्रेस के तत्कालीन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए तमाशे को नहीं भूली है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियो के भय से ठेकेदार यहां से काम छोड़ कर भागने लगे थे। जिले में चारों ओर जर्जर सड़कों से लोगों का चलना मुहाल हो गया था। सत्ता की बागडोर सम्हालते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में सड़को की हालत को सुधारने की दिशा में तेजी से काम करना शुरू किया है। पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच का राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दमेरा चराईडांड,बंदरचुँवा-फरसाबहार,जशपुर सन्ना सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इतना ही नहीं भारतमाला सड़क जो कांग्रेसियो के षड्यंत्र के कारण अटका हुआ था का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। गांव से लेकर शहर तक कि सड़को को संवारने का काम तेजी से चल रहा है। जो सडके बची हुई है उनके निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और कुछ प्रक्रियाधीन है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कांग्रेसी इस बात का भरोसा रखे कि विष्णु के सुशासन में उन्हें कम से कम जिले की सड़को में चलने के दौरान झटका नहीं लगेगा।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*