ऐसा भी होता है* *शादी का झांसा में नाबालिक लड़के को भगा कर ले जाने वाली महिला, तेलंगाना में हुई गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*ऐसा भी होता है*

*शादी का झांसा में नाबालिक लड़के को भगा कर ले जाने वाली महिला, तेलंगाना में हुई गिरफ्तार*

जशपुरनगर :- 25 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर 17 वर्ष का नाबालिग बालक के साथ तेलंगाना राज्य अंतर्गत मेडचल मलकाजगिरी जिले ले के चली गई और नाबालिक लड़का के साथ शारीरिक संबंध में बनाई। पुलिस ने तेलंगाना से महिला को गिरफ्तार कर लाई और जेल भेजा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 25 को कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि 25 अगस्त 25 को उसी के गांव की एक 25 वर्षीय युवती , उसके 17 वर्षीय नाबालिक बेटे को बहला फुसलाकर कर ले गई है, आस पड़ोस में, सभी संभावित जगहों पर पता साजी किए, कहीं पता नहीं चला।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी कोतबा में आरोपिया के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया एंव पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद एंव एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश से आरोपिया के कब्जे से नाबालिक बालक को बरामद कर, आरोपिया को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालक ने बताया कि आरोपिया के द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देते हुए, भगा कर तेलंगाना राज्य ले जाया गया था, इस दौरान आरोपिया के द्वारा नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किया गया था। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपिया व नाबालिक पीड़ित बालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया,मामले मेंआरोपिया के द्वारा नाबालिक पीड़ित बालक के साथ लैंगिक संबंध स्थापित करना पाए जाने पर,उक्त कृत्य के लिए आरोपिया के विरुद्ध मामले में 6 पॉस्को एक्ट भी जोड़ी गई है।
आरोपिया के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही में प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सनवानी, महिला आरक्षक तुलसी कोसले, आरक्षक बूटा सिंह, अमित साय व प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतबा क्षेत्र में एक नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाली बालिग आरोपिया को तेलंगाना राज्य से ढूंढकर लाया गया है, विधिवत कार्यवाही कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*