एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन में 19 से 25 नवम्बर 2025 तक संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का किया गया प्रावधान*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों के पंजीयन में 19 से 25 नवम्बर 2025 तक संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का किया गया प्रावधान*

जशपुरनगर। खरीफ वर्ष 2025 में एकीकृत किसान पोर्टल के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में संशोधन की कार्यवाही 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक करने का निर्देश जारी किया गया था।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी हेतु शेष कृषक, डूबान व वन पट्टाधारी कृषकों के संबंध में प्राप्त पत्र पर नियमानुसार यथोचित कार्यवाही करने की अपेक्षा की गई है। आदेशानुसार एकीकृत किसान पोर्टल में शेष कृषक, डूबान व वन पट्टाधारी कृषकों के कैरीफारवर्ड व नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल व रकबे में 19 से 25 नवम्बर 2025 तक संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान तहसील लॉगिन में किया जा रहा है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*