
आकाशीय कहर से 3 की मौत,
शव वाहन नही होने से परिजन परेशान।
ग्रामीणों ने की शव वाहन की मांग।
जशपुर। जिले का सन्ना थाना क्षेत्र एक बार फिर आकाशीय कहर से कांप उठा है। सन्ना क्षेत्र में आकाशीय ब्रजपात से एक ही दिन में पति पत्नी समेत तीन व्यक्ति की खेत मे काम करने के दौरान मौत हो गयी है।
विदित हो कि कल शाम 4 बजे लगभग एकम्बा गांव में खेत मे रोपा लगाते वक्त मोहरसाय राम पिता बीरो राम उम्र 55 वर्ष उसी की पत्नी परबी बाई उम्र 53 वर्ष जाति उरांव निवासी एकम्बा एवं उसी समय के लगभग छिछली (अ) गांव के जगसाय राम उम्र 42 वर्ष जाति उरांव का को भी आकाशिय गाज के मारने से मौत हो गयी थी।हालांकि महिला परबी बाई कल शाम मात्र घायल हुई थे जिसे आनन फानन में सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया था परन्तु आज सुबह 5 बजे उसकी भी सन्ना हॉस्पिटल में मृत्यु हो गयी।
बताया जा रहा है कि एकम्बा के मृतक मोहरसाय एवं छिछली के मृतक जगसाय का शव कल शाम से गांव में ही पड़ा था जिसे पोस्टमार्टम के लिए सन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाना पड़ रहा है लेकिन जिले का सबसे बड़ा क्षेत्र सन्ना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आजादी के 78 वर्षों बाद भी शव वाहन नही है जिसके कारण इस क्षेत्र के लोगों को मरने के बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मृतक के परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए शव को स्वास्थ्य केंद्र लाने गाड़ी खोज रहे हैं।
ग्रामीणों ने की शव वाहन की मांग।
पिछले कई दशकों से सन्ना क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य विभाग को सुधारने,पाठ क्षेत्र में ताडितचालक लगवाने एवं सन्ना में शव वाहन की मांग क्षेत्र के ग्रामीण करते आ रहे हैं परन्तु मात्र घटना के वक्त नेताओं का आश्वासन के अलावा ग्रामीणों को कुछ भी नही मिल पाता है।










