बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन* *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन*
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव का आयोजन दिनांक 03 व 04 नवम्बर 2026 को किया जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन 04 नवम्बर 2026 को दोपहर 01 बजे हो रहा है।
कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत ने बताया कि समाज की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य पूर्ति हेतु ग्राम बनगांव में आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विशिष्ठ अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय, विधायक, पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत के साथ समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगें।
कार्यक्रम में 03 नवम्बर 2026 दिन मंगलवार को नवयुवक युवतियों के द्वारा करम डाल की विधिवत स्थापना, करम पूजा एवं रात्रि करम सेवा। 04 नवम्बर 2026 दिन बुधवार को मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय का आगमन दोपहर 01 बजे । अतिथि आगमन पश्चात अतिथियों द्वारा करम पूजन। दोपहर 2 बजे मंचीय कार्यक्रम तथा सायं 5 बजे करम विसर्जन किया जाएगा।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें